गोविंदगढ़ में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के इस्तीफे की मांग

गोविंदगढ़ में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के इस्तीफे की मांग

देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र के गोविंदगढ़ मुख्य बाजार में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्रियों के इस्तीफे की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभिनव थापर और पूर्व पार्षद चरणजीत कौशल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संपर्क कर अभियान में भागीदारी की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर अपना विरोध दर्ज कराया।
अभिनव थापर ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोपों और अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी जिम्मेदारी तय करते हुए संबंधित मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। चरणजीत कौशल ने बताया कि 26 नवंबर को कांग्रेस हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन राज्यपाल को सौंपकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा मंत्रियों रेखा आर्या, गणेश जोशी और धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग करेगी। अभियान में गुरचरण कौशल, त्रिलोचन सिंह जस्सल, जतिन कौशल, लक्ष्य कौशल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता, स्थानीय व्यापारी और नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *