गढ़वाल आयुक्त ने किया जिला चिकित्सालय पौड़ी में औचक निरीक्षण

गढ़वाल आयुक्त ने किया जिला चिकित्सालय पौड़ी में औचक निरीक्षण


पौड़ी। गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने जिला चिकित्सालय पौड़ी का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रीय औषधि भंडार, विभिन्न लैब, आईसीयू, एक्स-रे कक्ष और आपातकालीन सेवा इकाई का निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने भर्ती मरीजों से बातचीत कर उपचार और अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने अस्पताल में फायर सेफ्टी ऑडिट कराने, अग्निशमन उपकरणों को दुरुस्त रखने, साफ-सफाई व्यवस्था मजबूत करने तथा सीटी स्कैन कक्ष की क्षतिग्रस्त टाइल्स शीघ्र बदलने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल की आवश्यकताओं और संसाधनों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराने को कहा, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *