गढ़वाल विवि में उत्साहपूर्वक मनाया गया प्राकृतिक चिकित्सा दिवस

गढ़वाल विवि में उत्साहपूर्वक मनाया गया प्राकृतिक चिकित्सा दिवस

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विभाग की ओर से बुधवार को प्राकृतिक चिकित्सा दिवस मनाया गया। इस वर्ष की थीम “प्राकृतिक चिकित्सा स्वस्थ भारत” रही। कार्यक्रम का उद्देश्य प्राकृतिक चिकित्सा और योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में एम्स ऋषिकेश के आयुष विभाग की मेडिकल ऑफिसर डॉ. श्वेता मिश्रा और ऋषिकेश राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के डॉ. मुदित थपलियाल ने प्राकृतिक चिकित्सा, योग, संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक जीवनशैली अपनाकर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाया जा सकता है। विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. अनुजा रावत ने प्राकृतिक चिकित्सा की उपयोगिता और वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता बताई। कार्यक्रम कुलपति प्रो. श्री प्रकाश सिंह के संरक्षण और शिक्षा संकाय की अधिष्ठाता प्रो. सुनीता गोडियाल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इसमें विद्यार्थियों को प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *