गंगा में नहाते समय दिल्ली निवासी युवक डूबा, सर्च अभियान जारी
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। मुनिकीरेती क्षेत्र के नीम बीच पर गंगा में नहाते समय दिल्ली निवासी 22 वर्षीय युवक डूब गया। सूचना मिलते ही टिहरी पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने युवक की तलाश में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। फिलहाल युवक का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस के अनुसार सोमवार, 9 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे आपातकालीन सेवा 112 के माध्यम से नीम बीच स्थित पांडव पत्थर के पास एक युवक के डूबने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि दिल्ली से आठ युवक घूमने के लिए तपोवन आए थे। इसी दौरान आशीष (22) गंगा में नहाते समय अचानक डूब गया। एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में जल पुलिस, आपदा राहत दल और एसडीआरएफ की टीमें लगातार नदी में तलाश कर रही हैं। गंगाजी के तेज बहाव और गहराई को देखते हुए पुलिस ने पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों से सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करने और गहरे पानी में जाने से बचने की अपील की है।