नंदा की चौकी पर मारपीट करने वाले चार युवक गिरफ्तार

नंदा की चौकी पर मारपीट करने वाले चार युवक गिरफ्तार


देहरादून। ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस ने नंदा की चौकी के पास सार्वजनिक स्थान पर मारपीट कर शांति भंग करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में सामने आया कि वाहनों की टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निशांत, वंश कुमार, नीरज वर्मा और हर्ष, सभी निवासी प्रेमनगर, के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *