डीएम ने की कृषि व उद्यान विभाग की समीक्षा, दिए निर्देश

डीएम ने की कृषि व उद्यान विभाग की समीक्षा, दिए निर्देश


उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सोमवार को कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक में छोटे और सीमांत किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप फल और सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देकर कृषि को लाभप्रद व्यवसाय बनाया जाए। डीएम ने उत्पादन के साथ गुणवत्ता, ग्रेडिंग, पैकेजिंग, कोल्ड स्टोरेज और बाजार उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। एप्पल मिशन के तहत किसानों के बकाया भुगतान में तेजी लाने को कहा तथा काश्तकारों से बिल शीघ्र मुख्य उद्यान अधिकारी कार्यालय में जमा कराने की अपील की। बैठक में जिले में सेब, आलू, टमाटर और मटर के उत्पादन की समीक्षा भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *