वन अधिकार अधिनियम की समीक्षा कर दिया वन गुज्जरों के अधिकारों पर जोर

वन अधिकार अधिनियम की समीक्षा कर दिया वन गुज्जरों के अधिकारों पर जोर


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में वन अधिकार अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में वन गुज्जर समुदाय की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कोटद्वार व यमकेश्वर क्षेत्र के हितधारकों से संवाद किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन परिवारों के पहचान पत्र, राशन कार्ड व अन्य दस्तावेज नहीं बने हैं, उनका शीघ्र सर्वे कर पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। वन क्षेत्रों का चिन्हीकरण कर उन्हें ग्राम पंचायतों में शामिल करने और वन अधिकार समितियों के गठन पर भी बल दिया गया। बच्चों के आधार, जन्म प्रमाण पत्र व स्कूल प्रवेश में आ रही दिक्कतों के समाधान के निर्देश दिए गए। साथ ही वन ग्रामों को राजस्व ग्राम में परिवर्तित करने की प्रक्रिया तेज करने को कहा गया, ताकि समुदाय को योजनाओं का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *