सड़क हादसे में घायल के लिए फरिश्ता बने फायर कर्मी

सड़क हादसे में घायल के लिए फरिश्ता बने फायर कर्मी


श्रीनगर गढ़वाल। फायर स्टेशन गोपेश्वर के समीप स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरने से दो व्यक्ति घायल हो गए। हादसे में दोनों के सिर, नाक, पैर और घुटनों में चोटें आईं। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन में तैनात चालक रंजीत लाल, फायरमैन लोकपाल सिंह टाकुली और पवन सिंह रावत तत्काल मौके पर पहुंचे। कर्मियों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद राजकीय जिला चिकित्सालय गोपेश्वर पहुंचाकर भर्ती कराया। फायर यूनिट की त्वरित कार्रवाई से दोनों घायलों को समय पर उपचार मिल सका। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति सामान्य है। फायर कर्मियों की संवेदनशीलता और तत्परता की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *