6.43 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

6.43 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज


विकासनगर। देहरादून पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कोतवाली विकासनगर की पुलिस टीम ने 12 अगस्त 2026 को हरबर्टपुर क्षेत्र के हरिपुर आम के बाग के पास चेकिंग के दौरान ’’फरमान पुत्र स्व. यासीन निवासी बड़ा रामपुर, सहसपुर’’ को 6.43 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई गई है। तस्करी में प्रयुक्त ’’बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल संख्या यूके-07-बीजे-7105 को भी सीज किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में अन्य नशा तस्करों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मयंक त्यागी, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र बर्तवाल और पीआरडी रितिक चौहान शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *