जनगणना-2027 के लिए हरिद्वार में फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू

जनगणना-2027 के लिए हरिद्वार में फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू


हरिद्वार। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना के सफल संचालन के लिए हरिद्वार में 12 से 14 अक्टूबर तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इसमें जनपद के सभी फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना कार्य निदेशालय, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के प्रतिनिधियों और मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
जनगणना की पूरी प्रक्रिया पहली बार शत-प्रतिशत डिजिटल माध्यम से संपन्न होगी। प्रगणक और पर्यवेक्षक मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए अपने फोन से आंकड़े एकत्र करेंगे। वहीं, संचालन, प्रबंधन और निगरानी के लिए जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली (सीएमएमएस पोर्टल) का उपयोग किया जाएगा। जनसंख्या गणना नवंबर 2026 से प्रस्तावित है। प्रशिक्षण के बाद फील्ड ट्रेनर्स पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को प्रशिक्षित करेंगे। इससे आंकड़ों के संकलन में सटीकता, पारदर्शिता और गति बढ़ने की उम्मीद है। प्रशिक्षण में जिला पंचायतीराज अधिकारी मौ. मुस्तफा खान सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *