पीडब्ल्यूडी परिसर की आग पर तुरंत काबू, बड़ा हादसा टला

टिहरी। नरेंद्रनगर स्थित पीडब्ल्यूडी परिसर में झाड़ियों में लगी आग पर टिहरी पुलिस और फायर सर्विस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शीघ्र काबू पा लिया। आनंदा होटल के पास लगी आग धीरे-धीरे आवासीय भवनों की ओर बढ़ रही थी, जिसके बाद कोतवाली नरेंद्रनगर पुलिस और फायर यूनिट तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने फायर उपकरणों और होज पाइप की मदद से आग को फैलने से रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर कर्मियों की तत्परता और कार्यकुशलता की सराहना की।