कुल्हाल में महिला तस्कर गिरफ्तार, घर से 37 ग्राम स्मैक बरामद

कुल्हाल में महिला तस्कर गिरफ्तार, घर से 37 ग्राम स्मैक बरामद


विकासनगर। नशा मुक्त अभियान के तहत कुल्हाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 वर्षीय महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर से करीब 37 ग्राम अवैध स्मैक, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 11 लाख रुपये है, तथा एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।
चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत गठित पुलिस टीम ने रविवार रात ग्राम कुंजा ग्रांट निवासी मुस्कान (21) को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक स्थानीय महिला से स्मैक खरीदकर घर पर ही छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचती थी। पुलिस अब सप्लाई करने वाली महिला की तलाश में जुटी है और उसके विरुद्ध भी एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *