डीएम ने दिए लंबित शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

डीएम ने दिए लंबित शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश


चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सोमवार को जिला सभागार गोपेश्वर में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने 36 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों की प्रगति की समीक्षा कर उन्हें सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित करने को कहा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों का समाधान केवल पोर्टल पर औपचारिक कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक शिकायतकर्ता को वास्तविक और संतोषजनक राहत मिले। उन्होंने बिना ठोस कारण शिकायतों का क्लोजर न करने तथा अन्य विभागों को स्थानांतरित मामलों की नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *