वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

देहरादून। थाना पटेलनगर पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई स्कूटी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 7 जुलाई 2026 को हरबंसवाला निवासी तारीफ हुसैन ने थाना पटेलनगर में तहरीर दी थी कि उनकी एक्टिवा स्कूटी संख्या यूके-07-एचएच-4860 अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी ’’सावन पुत्र प्रमोद कुमार (19 वर्ष), निवासी तेलपुर चौक, पटेलनगर देहरादून’’ को बलूनी पब्लिक स्कूल जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की गई ग्रे रंग की एक्टिवा स्कूटी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए उसने स्कूटी चोरी की थी, जिसे वह बेचने की फिराक में था। कार्रवाई में अ0उ0नि0 सुभाष कुमार, हे0का0 मुकेश रावत और कांस्टेबल वीरेंद्र ग्वाल शामिल रहे।