आढ़त बाजार, तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना का डीएम ने किया निरीक्षण

आढ़त बाजार, तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना का डीएम ने किया निरीक्षण


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप देहरादून शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से संचालित आढ़त बाजार/तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना की जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मुआवजा वितरण, पुनर्वास प्रक्रिया और दस्तावेजों के परीक्षण का कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि परियोजना में प्रभावित संपत्ति धारकों के हितों का विशेष ध्यान रखते हुए पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कार्यों में तेजी लाने और नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा संचालित इस परियोजना के तहत प्रभावित संपत्ति धारकों को नियमानुसार मुआवजा दिया जा रहा है। परियोजना से कुल 410 संपत्तियां प्रभावित हो रही हैं, जिनमें से कई संपत्ति धारकों ने मुआवजा प्राप्त करने के बाद अपनी परिसंपत्तियों की रजिस्ट्री लोक निर्माण विभाग के नाम कर दी है। सड़क चौड़ीकरण से शहर में जाम की समस्या कम होगी और आमजन को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। प्रशासन प्रभावित लोगों के सहयोग से परियोजना को समयबद्ध रूप से पूरा करने की दिशा में कार्य कर रहा है। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, नगर मजिस्टेªट राकेश तिवारी, एसई लोनिवि राजेश कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *