जानलेवा हमले के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जानलेवा हमले के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


देहरादून। मोबाइल टूटने को लेकर हुए विवाद में युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट करने के मामले में दून पुलिस ने एक और वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना पटेलनगर में आजाद रावत निवासी जाखन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि 3 जुलाई की रात लालपुल के पास स्कूटी चालक अंकुर वाल्मीकि व उसके साथियों ने मोबाइल टूटने के विवाद में उसे बंधक बनाकर मारपीट की थी। मुख्य अभियुक्त अंकुर वाल्मीकि को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, विवेचना में प्रकाश में आए अभियुक्त मुकुल उर्फ बाजीगर पुत्र यशपाल निवासी न्यू पटेलनगर को 12 जुलाई को विशाल मेगामार्ट के पीछे से गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *