जिला कार्यक्रम अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेन्द्र थपलियाल ने बाल विकास परियोजना कार्यालय, वन स्टॉप सेंटर तथा लक्ष्मीनारायण मोहल्ला एवं हिसारिया मोहल्ला स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन, अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी केंद्रों में कर्मचारी उपस्थित पाए गए। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाए ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ मिल सके। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों और महिलाओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *