जिलाधिकारी ने की खाद्य सुरक्षा और परिवहन विभाग की समीक्षा

जिलाधिकारी ने की खाद्य सुरक्षा और परिवहन विभाग की समीक्षा


उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में खाद्य संरक्षा एवं संभागीय परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक कर जनहित से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र भंडारों, होटल-ढाबों तथा पनीर, दूध, मिठाई जैसे खाद्य पदार्थों की नियमित जांच कर मिलावट पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने को कहा। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2026-27 में अब तक 34 विधिक और 7 सर्विलांस नमूने लिए गए हैं। परिवहन विभाग को ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग पर सख्त प्रवर्तन जारी रखने तथा सड़क सुरक्षा अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटना के घायलों को गोल्डन ऑवर के दौरान प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत समयबद्ध और कैशलेस चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *