निरामया योजना से दिव्यांगजनों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा कवच

निरामया योजना से दिव्यांगजनों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा कवच


देहरादून। दिव्यांगजनों को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की नेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित निरामया स्वास्थ्य बीमा योजना जनपद में प्रभावी रूप से लागू की जा रही है। इस योजना के तहत सेरेब्रल पाल्सी, ऑटिज्म, मानसिक मंदता एवं बहु-दिव्यांगता से ग्रसित व्यक्तियों को एक लाख रुपये तक का वार्षिक स्वास्थ्य बीमा कवर मिलेगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि बीमा में ओपीडी उपचार, दवाइयां, पैथोलॉजी जांच, नॉन-सर्जिकल हॉस्पिटलाइजेशन तथा सर्जरी जैसी सुविधाएं शामिल हैं। सामान्य दिव्यांगजनों के लिए 500 रुपये वार्षिक प्रीमियम निर्धारित है, जबकि बीपीएल लाभार्थियों के लिए यह योजना निःशुल्क है। जिलाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चरण में 500 दिव्यांगजनों का प्रीमियम जिला योजना के दिव्यांग कल्याण मद से वहन करने की स्वीकृति दी है। साथ ही पात्र लाभार्थियों के चयन और ऑनलाइन पंजीकरण के निर्देश भी दिए गए हैं। डीडीआरसी के माध्यम से पंजीकरण की प्रक्रिया की जा रही है, जिसके लिए 8791009301 पर संपर्क किया जा सकता है। इस पहल से दिव्यांगजनों को स्वास्थ्य सुरक्षा और आर्थिक राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *