धनोल्टी में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार
टिहरी। अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए टिहरी पुलिस का अभियान जारी है। ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना थत्यूड़ पुलिस ने धनोल्टी क्षेत्र में 55 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान शांतिराम (50) पुत्र धूम्मू, निवासी ग्राम बग्याल क्यारी, थाना छाम, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। कार्रवाई करने वाली टीम में कांस्टेबल कुलदीप कुमार और नरेश शोक्टा शामिल रहे।