कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया पूर्व सीएम हरीश रावत का जन्मदिन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया पूर्व सीएम हरीश रावत का जन्मदिन

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,

रानीखेत। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का 78वां जन्मदिवस कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया।सदर बाजार स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में करन माहरा (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य) सहित कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।इस मौके पर मिष्ठान वितरण भी किया गया।
         कार्यक्रम को संबोधित करते हुए करन माहरा ने कहा कि हरीश रावत उत्तराखंडियत के सबसे बड़े हितैषी नेताओं में से एक हैं। उन्होंने अपने संक्षिप्त ढाई वर्ष के कार्यकाल में भी कई ऐतिहासिक और जनहितकारी कार्य किए। विशेष रूप से केदारनाथ आपदा के बाद केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण विश्व स्तर पर सबसे तेज गति से पूरा किया गया, जिसकी देश-विदेश में व्यापक सराहना हुई। इस अवसर पर पी०सी०सी० कैलाश पांडे, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, कार्यालय प्रबंधक रमेश पंत, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी, वरिष्ठ कांग्रेसी हरीश राम, रामलीला कमेटी अध्यक्ष जयंत रौतेला, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, विनीत चौरसिया, दीप उपाध्याय, विजय तिवारी, मो० तैय्यब, कुसुम जोशी, ज्योति पांडे, मीनाक्षी साह, नाज़िश बेगम, प्रमोद पाल, पंकज गुरुरानी, विनीत चौरसिया, संदीप बंसल, प्रमोद रावत, हरीश अधिकारी, अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *