आयुक्त ने लिया टिहरी में आयुष एवं होम्योपैथी स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा

आयुक्त ने लिया टिहरी में आयुष एवं होम्योपैथी स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा


टिहरी गढ़वाल। राजस्व परिषद आयुक्त एवं सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा उत्तराखंड शासन रंजना राजगुरू ने जनपद टिहरी गढ़वाल के आयुष और होम्योपैथी चिकित्सालयों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, उपचार व्यवस्थाओं और मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए आयुष पद्धति के प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान बौराड़ी स्थित आयुष चिकित्सालय में योग कक्ष और पंचकर्म चिकित्सा कक्ष का अवलोकन किया गया। मरीजों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने गए। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिद्धि मिश्रा ने पंचकर्म चिकित्सा की विभिन्न उपचार पद्धतियों की जानकारी दी। आयुक्त ने आवश्यक संसाधनों और उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके बाद चंबा स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय और होम्योपैथिक डिस्पेंसरी का निरीक्षण कर औषधियों की उपलब्धता, उपचार सेवाओं और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *