मुख्यमंत्री ने मनोज जखमोला को दी सांत्वना

मुख्यमंत्री ने मनोज जखमोला को दी सांत्वना


हरिद्वार। हरिपुर कलां में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनोज जखमोला के आवास पहुंचकर उनकी पुत्री के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दुख की इस घड़ी में परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि किसी भी परिवार के लिए संतान को खोने का दुख अत्यंत पीड़ादायक होता है और इस कठिन समय में पूरा प्रदेश परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि वे धैर्य बनाए रखें तथा ईश्वर उन्हें इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।  इस दौरान उन्होंने कहा कि दिवंगत आत्मा की स्मृतियां सदैव परिवार के साथ रहेंगी। मुख्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *