अवैध हूटर और विधायक बोर्ड लगे वाहन का किया चालान

अवैध हूटर और विधायक बोर्ड लगे वाहन का किया चालान

श्रीनगर। चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पौड़ी पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। श्रीनगर क्षेत्र में जांच के दौरान पुलिस ने एक वाहन को रोका, जिस पर विधायक का बोर्ड लगा था। जांच में वाहन के शीशों पर काली फिल्म और अवैध हूटर का इस्तेमाल पाया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हूटर जब्त किया, काली फिल्म उतरवाई और चालक का चालान किया। पौड़ी पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और वाहनों पर अवैध बोर्ड, हूटर या प्रतिबंधित उपकरणों का उपयोग न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *