खेत बचाओ अभियान का सीडीओ ने किया शुभारंभ

खेत बचाओ अभियान का सीडीओ ने किया शुभारंभ


उत्तरकाशी। जनपद में किसानों को वैज्ञानिक खेती और फसल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 1 जून से 30 जून तक चलने वाले ’’“खेत बचाओ अभियान”’’ का शुभारंभ सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया। अभियान के तहत किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, वैज्ञानिक कृषि तकनीकों और समयबद्ध कृषि सलाह की जानकारी दी जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को प्रत्येक न्याय पंचायत और गांव तक पहुंचकर किसानों को जागरूक करने तथा कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान कृषि उत्पादन बढ़ाने और किसानों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *