बूथ स्तर पर समाजवादी पार्टी को दी जाएगी धार : डॉ सत्यनारायण सचान

विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादियों ने किया मंथन

 

हरिद्वार । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर सत्यनारायण सचान के आवास पर समाजवादी पार्टी के कुछ मुख्य पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई और संभावित प्रत्याशियों को लेकर विचार विमर्श किया गया।

डॉ सत्यनारायण सचान ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले दिशा निर्देशों के अनुसार प्रदेश में जल्द ही वृहद स्तर पर संगठन को खड़ा किया जाएगा। जिसमें काम करने वाले लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी।

उन्होंने संगठन की एकता पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी जल्द ही बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का काम करेगी।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, समाजवादी युव जनसभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल यादव, समाजवादी नेता संदीप नेगी, राधेश्याम शर्मा, अभी यादव, दीक्षांत शर्मा, आदेश उपाध्याय आदि अनेक लोगों उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *