बैकुंठ चतुर्दशी मेले की तैयारियों को लेकर मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने की समीक्षा
श्रीनगर। आगामी 23 नवंबर से आयोजित होने वाले बैकुंठ चतुर्दशी मेले की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को नगर निगम सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से समय पर व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।
मंत्री ने पुलिस को सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने, विद्युत विभाग को पर्याप्त प्रकाश तथा जल संस्थान को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। नगर निगम को नियमित सफाई, कूड़ा निस्तारण और शौचालयों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा टीमें तैनात करने तथा स्नान स्थल पर फिसलन रोकने और आवश्यक सुधार कार्य कराने को कहा। उन्होंने मंदिर की पुताई, भंडारे और खड़े दीये जलाने के दिन अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में महापौर आरती भंडारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।