अखंड परशुराम अखाड़े ने आदि शंकराचार्य को दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार। श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के पदाधिकारियों ने आदि गुरु शंकराचार्य की जयंती पर शंकराचार्य चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अखाड़ा अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि शंकराचार्य ने चार मठों की स्थापना कर देश को एकता के सूत्र में बांधा और समाज को पाखंड से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार का आह्वान किया। स्वामी कार्तिक महाराज और भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने भी शंकराचार्य के जीवन को प्रेरणादायक बताते हुए मानव सेवा और एकता का संदेश अपनाने की बात कही। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।