सीवरेज कार्यों के बाद सड़कों की मरम्मत का कार्य चल रहा तेज

सीवरेज कार्यों के बाद सड़कों की मरम्मत का कार्य चल रहा तेज


हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में सीवरेज निर्माण के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। चारधाम यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने संबंधित विभागों और ठेकेदारों को निर्देश दिए हैं कि सभी सड़कों को शीघ्र दुरुस्त किया जाए, ताकि आमजन, व्यापारियों और यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल ने बताया कि गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा पैकेज-01 और पैकेज-02 के अंतर्गत तेजी से कार्य किया जा रहा है। विगत एक दिन में कुल 807 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूरा किया गया, जिसमें इंडस्ट्रियल एरिया, इंटर कॉलेज रोड, शांति मार्ग सहित विभिन्न स्थानों पर बिटुमिनस, सीसी और टाइल्स रोड का निर्माण शामिल है। प्रशासन के अनुसार, खोदी गई सभी सड़कों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के लिए दिन-रात कार्य जारी है, जिससे चारधाम यात्रा के दौरान यातायात सुचारू बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *