व्यापारियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के सुझावों पर प्रशासन करेगा अमल

व्यापारियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के सुझावों पर प्रशासन करेगा अमल


हरिद्वार। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र शेट की अध्यक्षता में व्यापार मंडल और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और जनसहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। व्यापारियों ने दोपहिया वाहनों के लिए विशेष पास जारी करने, पिरान कलियर नहर की सफाई और नेहरू स्टेडियम के समीप नए पुल को यात्रा से पहले चालू करने की मांग उठाई। वहीं स्वयंसेवी संस्थाओं ने अल्पकालिक सेवा कार्यों के लिए अनुमति प्रक्रिया सरल बनाने का सुझाव दिया। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सभी सुझावों पर सकारात्मक विचार का भरोसा देते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि प्रशासन, व्यापारियों तथा सामाजिक संगठनों के समन्वय से कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *