कांवड़ मेले से पहले पंतद्वीप पार्किंग से प्रशासन ने हटाया अवैध अतिक्रमण

कांवड़ मेले से पहले पंतद्वीप पार्किंग से प्रशासन ने हटाया अवैध अतिक्रमण


हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेला-2026 को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने पंतद्वीप पार्किंग क्षेत्र में बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर प्रशासन, सिंचाई विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए लगभग 30 अवैध दुकानें और ढाबे हटाए। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के हालिया निरीक्षण के बाद दिए गए निर्देशों के अनुपालन में की गई। अधिशासी अभियंता सिंचाई खुशवंत सिंह चौहान ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि मेला क्षेत्र को पूरी तरह व्यवस्थित रखने के लिए आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *