अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई, 50 मीटर तारबाड़ हटाई

अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई, 50 मीटर तारबाड़ हटाई


पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर प्रशासन ने वार्ड नंबर-20 पदमपुर सुखरौं स्थित जनशक्ति विहार लेन-2 में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। नगर निगम, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने लगभग 50 मीटर क्षेत्र में की गई तारबाड़ हटाकर सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।
उपजिलाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि स्थानीय निवासियों की शिकायत पर कार्रवाई की गई। अतिक्रमण के कारण आम लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही थी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों और राजकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *