घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग पर कार्रवाई, लगाया जुर्माना

घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग पर कार्रवाई, लगाया जुर्माना


पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन और पूर्ति विभाग द्वारा औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कोटद्वार, दुगड्डा और पौड़ी क्षेत्रों में कुल 57 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग के मामले सामने आने पर कुल 27,600 रुपये का जुर्माना लगाया गया। कोटद्वार में 9,200 रुपये, दुगड्डा में 4,600 रुपये और पौड़ी में 13,800 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा अनियमितता मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *