जानलेवा हमले का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, हथियार बरामद

जानलेवा हमले का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, हथियार बरामद


देहरादून। प्रेमनगर थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के एक आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार 5 जुलाई को मुजफ्फरनगर निवासी कृष्णा अपने दोस्त शिवानंद बालियान के साथ देहरादून घूमने आया था। सेलाकुई में एक मित्र के कमरे पर शराब पीने के बाद दोनों के बीच मुजफ्फरनगर लौटने को लेकर विवाद हो गया। दशहरा ग्राउंड के पास कहासुनी बढ़ने पर शिवानंद ने कृष्णा पर धारदार हथियार से पेट और जांघ पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पौधा रोड से आरोपी शिवानंद बालियान उर्फ शिवा (20), निवासी सिसौली, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1) के तहत कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *