यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने जानी जल शोधन की प्रक्रिया

यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने जानी जल शोधन की प्रक्रिया

हरिद्वार। डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी, देहरादून के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत जगजीतपुर स्थित 68 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को दूषित जल के शोधन की आधुनिक तकनीकों और गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने में एसटीपी की भूमिका की जानकारी दी गई। परियोजना प्रबंधक इंजीनियर मीनाक्षी मित्तल ने बताया कि यह एक पिंक एसटीपी है, जहां दिन के समय सभी कर्मचारी महिलाएं हैं। जिला परियोजना अधिकारी सत्यदेव आर्य ने कहा कि भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को जल प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण की व्यावहारिक जानकारी देना है। विद्यार्थियों ने प्लांट की विभिन्न तकनीकी इकाइयों और जल शोधन की प्रक्रियाओं को समझा। इस दौरान प्लांट इंचार्ज संदीप, सचिन कुमार, अंजली और विश्वविद्यालय की शैलजा भंडारी सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *