हरिद्वार के खनन अधिकारी बदले

डॉ अमित गौरव के स्थान पर अब संभालेंगे राहुल नेगी कमान, अवैध खनन को रोकना चुनौती
 
 
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / जोगेंद्र मावी,
हरिद्वार। हरिद्वार के खनन अधिकारी का तबादला हो गया। उनके स्थान पर दूसरे अधिकारी को नियुक्त कर दिया है। हालांकि विभाग के खान निरीक्षक को हरिद्व़ार जनपद की जिम्मेदारी मिली है। इन पर अवैध खनन को रोकने की चुनौती होगी, जोकि आज तक कोई नहीं निभा सका है।
हरिद्वार से डॉ अमित गौरव को अल्मोडा में खनन अधिकारी बनाया है तो उनके स्थान पर खान निरीक्षक राहुल नेगी को नियुक्त किया है, जबकि राहुल नेगी हरिद्वार में ही खनन विभाग में निरीक्षक पद पर तैनात थे। उनके अनुभव का फायदा विभाग को मिलेगा। उन्हें खनन की सभी जानकारियां है और अवैध खनन को रोकने में उनका अनुभव सहायक होगा। हालांकि हरिद्वार में आज तक अवैध खनन को कोई भी अधिकारी नहीं रोक पाया है। पट्टा किसी खेत में और खनन किस स्थान पर होता है, ये सभी जानते हैं। गंगा नदी एवं सहायक नदियों में 12 महीने अवैध खनन चलता है, लेकिन रोकने वाले अधिकारी गैर तरीका अपनाते हुए नजर आते हैं।
इन्हीं के साथ अल्मोड़ा के खनन अधिकारी को देहरादून जनपद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादला आदेश अपर सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *