भोजन माताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर निकाली रैली
हल्द्वानी। मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोतरी की मांग को लेकर भोजन माताओं ने मंगलवार को हल्द्वानी के बुद्ध पार्क से रैली निकाली। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि वे सरकारी विद्यालयों में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार करने और वितरण की जिम्मेदारी निभाती हैं, लेकिन इसके बदले मिलने वाला मानदेय उनकी मेहनत और जिम्मेदारियों के अनुरूप नहीं है। महंगाई के दौर में कम मानदेय से परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। भोजन माताओं के आंदोलन को पहाड़ी आर्मी, उत्तराखंड क्रांति दल सहित कई संगठनों ने समर्थन दिया और सरकार से उनकी मांगों पर कार्रवाई की अपील की।