चार स्वास्थ्य केंद्रों में मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा
उत्तरकाशी। यमुना वैली के चार प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने कदम बढ़ाए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय ने बताया कि सीएचसी मोरी और बड़कोट में अल्ट्रासाउंड मशीनों की स्थापना के लिए जिला योजना से धनराशि स्वीकृत हो चुकी है और मशीनों की खरीद प्रक्रिया गतिमान है। वर्तमान में सीएचसी नौगांव और उप जिला चिकित्सालय पुरोला में यह सुविधा संचालित है। दोनों नई मशीनें स्थापित होने के बाद क्षेत्र के मरीजों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं को स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा मिलेगी।