बच्चों ने खेल, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

बच्चों ने खेल, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

पौड़ी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत पोखड़ा में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में समावेशी खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख संजय गुसाईं ने किया। प्रतियोगिता में साफ्ट बॉल थ्रो, रिले दौड़ और दौड़ सहित विभिन्न स्पर्धाएं हुईं। विजेताओं को प्रमाणपत्र, मेडल और पुरस्कार दिए गए।
इसके साथ ही विकासखंड सभागार में सामाजिक विज्ञान एवं बाल प्रोजेक्ट मेले का आयोजन हुआ। इसमें क्विज, प्रश्नोत्तरी, मॉडल प्रदर्शनी और विज्ञान, गणित व सामाजिक विज्ञान से जुड़े प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए। ब्लॉक प्रमुख ने प्रतियोगिताओं में शामिल सभी 60 बच्चों को स्कूल बैग, कॉपियां और कलर बॉक्स वितरित किए। वहीं 30 शिक्षकों को बैग और डायरी भेंट की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उनकी प्रतिभा और रचनात्मकता को मंच प्रदान करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *