टिहरी लेक फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर की बैठक

टिहरी लेक फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर की बैठक

टिहरी। आगामी टिहरी लेक फेस्टिवल के आयोजन को लेकर जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। इसमें 18 से 20 दिसंबर तक फेस्टिवल कराने की संभावित तिथियों पर चर्चा हुई। स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय और घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह ने स्थानीय संस्कृति, लोककलाओं और कलाकारों को प्राथमिकता देने के सुझाव दिए। उद्घाटन या समापन कार्यक्रम टिहरी मुख्यालय में कराने पर भी चर्चा हुई।
फेस्टिवल में मास्टर शेफ, फैशन शो, रील और रैप प्रतियोगिता, फुटबॉल टूर्नामेंट, पेंटिंग, फूड फेस्टिवल और गंगा आरती प्रस्तावित हैं। इसके साथ ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग, कैंपिंग, मैराथन और रॉक क्लाइंबिंग जैसी साहसिक गतिविधियां भी आयोजित करने पर विचार किया गया। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में स्थानीय पर्यटन स्थलों और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग कार्यक्रम प्रस्तावित किए गए। बैठक में जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल, सीडीओ वरुणा अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *