गौचर में 14 से 20 नवंबर तक आयोजित होगा 74वां राजकीय मेला

गौचर में 14 से 20 नवंबर तक आयोजित होगा 74वां राजकीय मेला

चमोली। चमोली का ऐतिहासिक 74वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला 14 से 20 नवंबर 2026 तक मेला मैदान में आयोजित होगा। मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरी करने के निर्देश दिए। इस वर्ष मेले में स्थानीय उद्यमिता, हस्तशिल्प और लोकसंस्कृति को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा। मेले का नया लोगो और शुभंकर तैयार किया गया है। साथ ही वेबसाइट के माध्यम से कार्यक्रमों की जानकारी और सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण की व्यवस्था होगी। जिलाधिकारी ने सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल, सफाई और अग्निशमन की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएं तथा खाद्य पदार्थों की नियमित जांच भी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में नए लोगो का अनावरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *