आपातकाल के लिए बच्चों को सिखाए हैंड्स-ओनली सीपीआर के गुर

आपातकाल के लिए बच्चों को सिखाए हैंड्स-ओनली सीपीआर के गुर

 

ऋषिकेश। दिल्ली पब्लिक स्कूल में एम्स ऋषिकेश के सहयोग से कक्षा आठ के विद्यार्थियों के लिए बुनियादी जीवन रक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. मीनू सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को हैंड्स-ओनली सीपीआर का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को सीपीआर की उपयोगिता, हृदय संबंधी आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया और प्राथमिक जीवन रक्षक तकनीकों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि समय पर दी गई सहायता किसी व्यक्ति की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. पूनम अरोड़ा और प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. प्रदीप अग्रवाल रहे। प्रशिक्षक अनिल कुमार, अंकित कुमार और अंश कंबोज ने विद्यार्थियों को सीपीआर का अभ्यास कराया। एम्स के मीडिया विभाग से शुभांगी भी मौजूद रहीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा ने एम्स की टीम का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। साथ ही वे आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए सक्षम बनते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *