शंकराचार्य ने गुजरात के लिए किया प्रस्थान
वाराणसी। काशी में नवरात्र महानुष्ठान और श्रीविद्या साधना शिविर सहित विभिन्न धार्मिक आयोजनों को संपन्न करने के बाद ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सोमवार को तीन दिवसीय गुजरात प्रवास के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में संत और भक्त उपस्थित रहे। शंकराचार्य ने सभी को आशीर्वाद दिया। गुजरात प्रवास के दौरान शंकराचार्य साबरकांठा जिले में ब्राह्मण भोजनालय और गांधीनगर में ‘सेतु मिशन द जनरेशन ब्रिज’ का शुभारंभ करेंगे। विभिन्न स्थानों पर धार्मिक आयोजन भी होंगे। गुजरात प्रवास के बाद वे छत्तीसगढ़ जाएंगे, जहां महालक्ष्मी दीपावली पूजन महोत्सव सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होंगे।
शंकराचार्य जी महाराज के गुजरात प्रस्थान के दौरान प्रमुख रूप से चन्द्रप्रकाश उपाध्याय सर्वश्री~साध्वी पूर्णांबा दीदी,साध्वी शारदांबा दीदी, ब्रम्हचारी परमात्मानंद,परमेश्वर दत्त शुक्ला, रमेश उपाध्याय, सुनील शुक्ला, सतीश अग्रहरि, विवेक भूषण, अमित तिवारी, शिवाकांत मिश्रा, तारकेश्वर नाथ, दिनेश मिश्रा सहित भारी संख्या में संत एवं भक्त उपस्थित थे।