टिहरी में 22 नवंबर को 523 बूथों पर चलेगा पल्स पोलियो अभियान

टिहरी में 22 नवंबर को 523 बूथों पर चलेगा पल्स पोलियो अभियान

टिहरी। जनपद में 22 नवंबर को उपराष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत पांच वर्ष तक के 46,953 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित जिला टास्क फोर्स की बैठक में अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई।
जनपद में कुल 523 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें पर्वतीय क्षेत्र के 473 और ढालवाला के 50 बूथ शामिल हैं। अभियान में 105 सुपरवाइजर और 1,992 कार्मिक तैनात रहेंगे। बूथों पर सुबह नौ से शाम चार बजे तक खुराक पिलाई जाएगी। इसके बाद घर-घर जाकर छूटे बच्चों को दवा दी जाएगी। सीडीओ ने दुर्गम क्षेत्रों, प्रवासी और श्रमिक परिवारों के बच्चों तक अभियान की पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य केंद्रों की गुणवत्ता और सुविधाओं की भी समीक्षा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *