गांवों से विद्यालयों तक चल रहा मतदाता जागरूकता अभियान

गांवों से विद्यालयों तक चल रहा मतदाता जागरूकता अभियान

टिहरी। आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए टिहरी जिले में स्वीप के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी एवं स्वीप नोडल अधिकारी वरुणा अग्रवाल के निर्देश पर महिला मंगल दलों, युवक मंगल दलों, स्वयं सहायता समूहों और शिक्षण संस्थानों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।
प्रतापनगर, कीर्तिनगर, जाखणीधार, देवप्रयाग, चंबा और भिलंगना के विभिन्न गांवों में शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं विद्यालयों में चित्रकला, स्लोगन लेखन, रैली और नुक्कड़ नाटकों के जरिए मतदान का संदेश दिया जा रहा है। मेहंदी और खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *