रेडक्रॉस सोसाइटी ने शुरू किया स्वच्छता अभियान
पौड़ी। दीपावली पर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की पौड़ी जिला शाखा ने स्वच्छता अभियान शुरू किया है। दीपावली तक चलने वाले इस अभियान के तहत कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।
शाखा सचिव केशर सिंह असवाल ने कहा कि स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। उन्होंने आमजन से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और अभियान में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान कोषाध्यक्ष डॉ. अमिता मेहरा, राज्य प्रतिनिधि प्रदीप रावत और दीपक खनसूली सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।