सेलाकुई में क्लीनिक से नकदी चोरी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 56 हजार रुपये बरामद

सेलाकुई में क्लीनिक से नकदी चोरी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 56 हजार रुपये बरामद


विकासनगर/सेलाकुई। सेलाकुई पुलिस ने क्लीनिक के गल्ले से नकदी चोरी के मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर 56 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी क्लीनिक में झाड़ू-पोछा लगाने का काम करती थी।
प्रभात एन्क्लेव, भाऊवाला स्थित ठाकुर क्लीनिक के संचालक राजेश्वर सिंह निराला ने 16 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि क्लीनिक के गल्ले से नकदी चोरी हुई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभा देवी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी देहरादून के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने साक्ष्य जुटाते हुए जांच आगे बढ़ाई। पुलिस के मुताबिक, 27 अक्टूबर को महिला की निशानदेही पर तिलवाड़ी पुल के पास उसकी झोपड़ी से 56 हजार रुपये बरामद किए गए। इसके बाद उसे धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार महिला की पहचान विभा देवी (45), निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *