आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं और भोजनमाताओं का मानदेय बढ़ाने की मांग

आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं और भोजनमाताओं का मानदेय बढ़ाने की मांग


टिहरी। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं और भोजनमाताओं के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की मांग की।
विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि ये कार्यकर्ता वर्षों से निष्ठा और समर्पण के साथ मातृ एवं शिशु कल्याण, पोषण, स्वास्थ्य सेवाओं, बच्चों की देखभाल और विद्यालयों में भोजन व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण दायित्व निभा रही हैं। इसके बावजूद उन्हें अपनी जिम्मेदारियों के अनुरूप पर्याप्त मानदेय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि मानदेय में वृद्धि की मांग लंबे समय से की जा रही है। कम मानदेय के कारण इन कार्यकर्ताओं को परिवार के भरण-पोषण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विधायक ने मुख्यमंत्री से उनके योगदान और आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि को मंजूरी देने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *