रक्तदान दिवस पर शिविर में 50 यूनिट रक्तदान

श्रीनगर गढ़वाल। एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक 50 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिसर निदेशक प्रो. एचबीएस चौहान, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसाईं, मुख्य नियंता प्रो. दीपक कुमार एवं मुख्य छात्रावास अधीक्षक प्रो. एसएस बिष्ट ने किया। वक्ताओं ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया। बेस अस्पताल श्रीकोट और विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र की संयुक्त टीम ने शिविर में सहयोग किया।