खेल महाकुंभ-2026 के तहत सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

खेल महाकुंभ-2026 के तहत सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का समापन


हरिद्वार। खेल महाकुंभ-2026 के तहत संसदीय क्षेत्र स्तर पर आयोजित सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का समापन योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न आयुवर्ग और खेल विधाओं के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। अंडर-19 बालिका 3000 मीटर दौड़ में भगवानपुर की सैवी प्रथम, मंगलौर की भव्या द्वितीय और खानपुर की खुशी तृतीय रहीं। अंडर-19 बालक 5000 मीटर दौड़ में झबरेड़ा के अंशुल प्रथम और भगवानपुर के रितिक द्वितीय रहे। फुटबॉल में रुड़की बालक वर्ग और लक्सर बालिका वर्ग में प्रथम रहा। अंडर-19 बालक मलखम्ब में भगवानपुर प्रथम और लक्सर द्वितीय रहा। समापन अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी रविन्द्र भंडारी सहित खेल, युवा कल्याण एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षक और निर्णायक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *